हाजीपुर। विक्रमशिला-कटरिया नई लाईन परियोजना के अंतर्गत भागलपुर में विक्रमशिला एवं कटरिया स्टेशनों के मध्य गंगा नदी पर रेल पुल के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है। इसके तहत रेल पुल के निर्माण हेतु निविदा आमंत्रित कर दी गयी है तथा निविदा प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात रेल पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ की जाएगी ।
विदित हो कि अगस्त, 2024 में रुपए 2549 करोड़ की लागत से बिहार में भागलपुर के पास गंगा नदी पर 26 किमी लंबे विक्रमशिला-कटरिया नई लाईन के निर्माण की मंजूरी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा दी गयी थी। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर 2.44 किमी लंबी डबल लाइन वाली पुल का भी निर्माण किया जाना है । इस परियोजना द्वारा गंगा नदी पर एक अतिरिक्त मेगा ब्रिज के निर्माण से उत्तर बिहार, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर भारत से दक्षिण बिहार, झारखंड एवं उड़ीसा के बीच गतिशीलता ;डवइपसपजलद्ध में वृद्धि होगी ।
विक्रमशिला-कटरिया नई लाईन परियोजना में विक्रमशिला स्टेशन भागलपुर-साहिबगंज रेलखंड तथा कटरिया स्टेशन कटिहार-बरौनी रेलखंड पर स्थित है। इस परियोजना के तहत गंगा नदी पर बनने वाला रेल पुल वाई आकार का होगा जो उत्तर दिशा में कटरिया और नवगछिया तथा दक्षिण दिशा में विक्रमशिला और शिवनारायणपुर स्टेशनों को जोड़ेगी । इस पुल के निर्माण होने से बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र का अंग क्षेत्र से सीधा जुड़ाव हो जाएगा।




