क्विज, चित्रकला निबंध प्रतियोगिता में भाग लिए कैडेट्स
खगौल। पूर्व मध्य रेल सीनियर सैकेण्ड्री स्कूल, दानापुर में एन.सी.सी दिवस के पूर्व संध्या पर विद्यालय के कैडेट्स के लिए क्विज, चित्रकला तथा निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्विज का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ कैडेट आसिफ नौशाद एवं मान्यता राज के द्वारा संचालित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कैडेट्स को तीन समूहों में विभाजित किया गया। क्विज प्रतियोगिता में इस वर्ष नामांकित कैडेट्स द्वारा प्रथम स्थान हासिल किया गया, वहीं सीनियर कैडेट्स के समूहों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान के समूह में ब्यूटी कुमारी आर्यन राज, आकाश कुमार, पंखुरी श्रीवास्तव एवं किश्वर रसूल सम्मिलित थे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माजिया नाज, द्वितीय स्थान अनुष्का और तृतीय स्थान पूजा कुमारी ने हासिल किया। ये सभी गतिविधियां स्कूल के सीटीओ संजीव कुमार के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर विजेताओं को प्राचार्य ज्ञानेश्वर से हार्दिक शुभकामनाएं दी।



