पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपण

पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन ने किया वृक्षारोपण

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में संगठन की सदस्याओं द्वारा दिनांक 28.10.2024 को पाटलिपुत्र रेल परिसर, दीघा, पटना में वृक्षारोपण किया गया।

संगठन की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह ने हरियाली के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए कहा कि हमें समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण करना चाहिए ताकि हमारे आसपास हरियाली रहे, साथ ही साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहे।

इस अवसर पर संगठन की उपाध्यक्षा श्रीमती रंजना कुमार, सचिव श्रीमती मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना कुमारी, संयुक्त सचिव श्रीमती प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याओं ने भी वृक्षारोपण में भाग लिया ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *