खगौल। पूर्व मध्य रेलवे दानापुर मंडल द्वारा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 7वें जिला रैली का आयोजन ईसीआर सिनियर सेकेन्ड्री स्कूल में किया गया है। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सीपीएम (गतिशक्ति) सुनील कुमार एवं वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी सह जिला आयुक्त स्काउट दानापुर अशोक कुमार द्वारा गुब्बारा उड़ाकर किया गया। विकसित भारत 2047 थीम पर आयोजित जिला रैली के प्रतिभागी टीमों द्वारा परिचय, मार्च पास्ट व सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से रैली की शुरूआत की गई। 26 अक्टूबर तक चलने वाले इस रैली में प्रतिभागी टीम शारीरिक दक्षता, पेंटिंग, गीत-संगीत, आदि से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर रेलवे स्कूल के प्राचार्य ज्ञानेश्वर मौजूद थे।
Posted inRailNews
पूर्व मध्य रेलवे ,दानापुर में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के 7वें जिला रैली का आयोजन


