ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस संगठन ने चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन किया

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस संगठन ने चुनाव में भाग लेने के लिए नामांकन किया

हाजीपुर। पूर्व मध्य रेलवे में रेलवे यूनियन की मान्यता के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा चुनाव की तिथि 04,05 एवं 06 दिसम्बर 2024 निर्धारित किया जा चुका है। इस संबंध में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस संगठन ( एन एफआईआर) ने चुनाव में भाग लेने के लिए दिनांक- 17 अक्टूबर 2024 को नामांकन की प्रक्रिया को पूर्व मध्य रेलवे के जोनल कार्यालय, हाजीपुर में जाकर पुरा किया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के महामंत्री सह सहायक महासचिव, एन एफआईआर श्री पी एस चतुर्वेदी जी के नेतृत्व में हजारों रेलकर्मी और कार्यकर्ताओं ने जोनल कार्यालय पहुँच कर पुरे जोश और उल्लास के साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस का समर्थन कर स्वयं को चुनाव जीताने हेतु समर्पित देखने को मिला।

ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ने चुनावी मुद्दा में साफ तौर पर कहा हमारी संगठन तब तक संघर्ष और आंदोलन जारी रखेगा जब तक की पुरानी गारंटी पेंशन स्कीम लागू न हो जाए। साथ ही निजीकरण को समाप्त करने को लेकर जमकर नारेबाजी किया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के अध्यक्ष बी पी सिंह ने कहा कि ट्रेकमेन्टेनर भाईयों को अन्य विभाग में प्रोन्नति हेतु एल डी सी ओपन टू आल को किसी हालत में लागू करना होगा। संगठन के पांचो मंडल और हरनौत कारखाना से आये हुए रेलकर्मियों ने हाजीपुर में शक्ति प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी भी किया और सभी रेलकर्मियों के हाथ में बैनर और जुबान पर आवाज था कि ” परिवर्तन का संकल्प है, ई सी आर एम सी ही एक विकल्प है! ” शक्ति प्रदर्शन के बाद मेन गेट पर एक आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें मजदूर विरोधी निति के खिलाफ भारत सरकार और रेलकर्मियों के अधिकार का हनन के विरोध में जमकर नारेबाजी किया गया। इस मौके पर केन्द्रिय पदाधिकारी भुपेन्द्र कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह, यू एस सिन्हा, चंदेश्वर राय, अभिनंदन कुमार, दिनेश तिवारी, रमेश सिंह, सोनी कुमार, अखिलेश कुमार, नवीन कुमार राय एवं अन्य नेता मौजूद थे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *