पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया शिशु दुग्धपान एवं चेंजिंग कक्ष का उद्घाटन

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा ने केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किया शिशु दुग्धपान एवं चेंजिंग कक्ष का उद्घाटन

पटना । पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा सुनीता सिंह ने केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हास्पीटल, पटना में शिशु दुग्धपान एवं चेंजिंग कक्ष का उद्घाटन किया । केन्द्रीय सुपर स्पेशियलिटी हास्पीटल, पटना में आने वाली महिलाओं को अपने छोटे बच्चों के दुग्धपान कराने हेतु चेंजिंग कक्ष की यह सुविधा पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर एवं इनर व्हील क्लब आफ आम्रपाली, पटना के संयुक्त प्रयास से उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ ही आज पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा द्वारा अस्पताल के मरीजों हेतु 15 बीपी मशीन एवं एक लेजर प्रिंटर मशीन भी भेंट किया गया ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में इनर व्हील क्लब आफ आम्रपाली, पटना की अध्यक्षा विभा कुमार उपस्थित थीं । साथ ही पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन की उपाध्यक्षा रंजना कुमार, सचिव मीनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा अर्चना चौधरी, संयुक्त सचिव प्रियंका सिंह एवं संगठन की अन्य सदस्याएं भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *