आरपीएफ ने रेलवे संविदा पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज पति व पत्नी को किया गिरफ्तार

आरपीएफ ने रेलवे संविदा पर नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले जालसाज पति व पत्नी को किया गिरफ्तार

खगौल। आरपीएफ ने रेलवे संविदा पर नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले जालसाज पति व पत्नी को खगौल पुलिस के हवाले किया है। जालसाज के कार की डिक्की से भारी मात्रा में नियुक्ती से संबंधित कागजात बरामद किया गया है।

आरपीएफ इंस्पेक्टर वेंकटेश कुमार ने बताया कि उन्हे गुप्त सूचना मिली कि डीआरएम कार्रयालय में 25 से 30 की संख्या में अभ्यर्थी रेलवे में संविदा पर बहाल होने के लिए फर्जी ज्वाइनिंट लेटर के साथ पहुंचे हुए है। उन्होने इस मामले से संबंधित जालसाजों को पकड़ने के लिए सादे लिबास में एक टीम डीआरएम कार्यालय में तैनात कर दी। सोमवार की शाम एक सेलेरिओ कार से तीन लोग कार्यालय पहुंचे एवं अभ्यर्थियों से बातचीत कर कहीं और चलने की बात की। मगर वहां मौजूद आरपीएफ की टीम उन्हे दबोच ली। लेकिन एक व्यक्ति भागने में सफल रहा।

उन्होने बताया कि पकड़े गये जालसाज खर्जवा जमालपुर के नीतीश कुमार व सींकू देवी है जो पति पत्नी है। उनके कार से भारी मात्रा में नियुक्ती से संबंधित कागजात बरामद किया गया है।

राजगीर के रहने वाले अभ्यर्थी रिशु कुमार व सौरभ कुमार ने बताया कि रेलवे में रेल सुपरवाइजर के पद पर संविदा पर बहाली के नाम पर दोनों पति पत्नी ने 80,300 हजार रूपये लिये थे। फिर 20, 400 रूपये चलान के नाम पर लिये थे। उन्हे ज्वाइंनिंग लेटर देकर सोमवार की शाम डीआरएम कार्यालय ज्वाइंनिंग के लिए बुलाया गया था। यहां से उन्हे तीन माह की ट्रेनिंग के लिए भेजने की बात कही गई थी। आज ज्वाइंनिग के बाद बाकी एक लाख रूपये देने की बात हुई थी। इस संबंध में खगौल थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गये आरोपितों से मुख्य सरगना की जानकारी ली जा रही है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *