दानापुर रेल अस्पताल में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूकता सप्ताह

दानापुर रेल अस्पताल में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूकता सप्ताह

खगौल। दानापुर रेल मंडल अस्पताल के नर्सिंग स्टॉफ की ओर से अस्पताल परिसर में ,विश्व स्तनपान सप्ताह जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन, महिला कल्याण संगठन,दानापुर रेल मंडल की अध्यक्षा शालनी चौधरी एवं संगठन की सदस्याओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में श्रीमति शालनी चौधरी ने कहा कि मां का दूध ,उसके बच्चों के लिए अमृत से भी बढ़ कर है। सभी तत्वों से भरपूर , रोगों का बचाव भी करता है । जो माताओं और बच्चों के लिए बेहतर स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।

दानापुर रेल मंडल अस्पताल के वरीय मुख्य चिकत्सक डा. पी के मिश्रा ने कहा कि स्तनपान कराने से माताओं में स्तन कैंसर,डिंबग्रंथि के कैंसर,टाईप -2 मधुमेह ,हृदय रोग आदि विकसित होने के कारण,माताओं के मृत्यु को रोका जा सकता है।

अस्पताल की डा. अनुपमा कुमारी, डा. वंदना, डा. अर्चना, डा. कविता, डा .प्रियंका आदि ने भी अपने अपने संविधान में कहा है कि स्तनपान संक्रमणों से बचाव, एलर्जी को रोकने और कई पुरानी बीमारियों से बचाने में मदद करता है। माताओं से सलाह है कि शिशुओं को पहले 6 महीनों तक केवल स्तनपान कराया जाना चाहिए। इसके बाद, कम से कम 12 महीने तक स्तनपान कराने को भी प्रोत्साहित किया जाता है।अगर माँ और बच्चा दोनों इच्छुक हों तो इससे भी अधिक समय तक स्तनपान कराया जा सकता है।

इस अवसर पर महिला नर्सिंग स्टाफ ने मिलकर स्तनपान के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के लिए लघु नाटक की प्रस्तुति की। कार्यक्रम में अस्पताल की नर्सिंग स्टाफ की इंदु कुमारी,पुष्पलता,अमृता,नविता, मुन्नी कुमारी,सुनीता,स्मृति प्रिया,विमला, डुंगडुंग,सोलंकी आदि ने महत्वपूर्ण योगदान की।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *