- बिना मैनपावर, बिना मशीन… टाटानगर पार्सल में CPS – ठेकेदार की “मौज”, नियमों को ताक पर रख हो रहा पूरा भुगतान!
- बायोमेट्रिक ग़ायब, मशीन नदारद: Sr.DCM के चहेते CPS का खुला खेल, ठेकेदार पर लुटा रहे रेलवे का खजाना!
चक्रधरपुर: भारतीय रेल का दक्षिण पूर्व रेलवे का वाणिज्य विभाग इन दिनों रेल पटल पर चर्चा में हैं और चर्चा में इसलिए नहीं है कि कोई विशेष उपलब्धियां हासिल की हो, चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि चक्रधरपुर मंडल के टाटानगर स्टेशन पर लीज पार्सल भान में ओवरलोडिंग का खेल उजागर हुआ है जो कि वर्षों से अनवरत जारी है।
चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी ने वाणिज्य कर्मियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापना आदेश जारी करने में मनमानी का दर्शन तो लगातार कराया है लेकिन लीज पार्सल भान में ओवरलोडिंग का खेल ने रेलवे के प्रति इनके सत्य निष्ठा एवं कर्तव्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है, इन्होंने कोई ऐसा कोना नहीं छोड़ा है जहां से “अन्य आय” नहीं हो!
- यह भी पढ़ें : SER: “दैत्य” की भूमिका में हैं CKP के Sr.DCM आदित्य चौधरी !
- SER : चक्रधरपुर मंडल के वाणिज्य विभाग में ‘चौधरीराज’, रेलवे बोर्ड के नियम ठेंगे पर, ट्रांसफर-पोस्टिंग बना ‘उद्योग’!
चक्रधरपुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी द्वारा किए गए अनेक कारनामों में से एक काले कारनामे का दर्शन हो रहा है चक्रधरपुर स्टेशन, टाटानगर स्टेशन एवं राउरकेला स्टेशन के लिए किए गए निविदा में जिसमें निविदा की शर्तों का मुख्य पार्सल सुपरवाइजर अमित चौधरी के सांठ-गांठ से सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है।
वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी द्वारा 01.07.2025 को एक टेंडर जारी किया गया था जिसमें संवेदक को Parcel handing by utilising labour, parcel trolleys,and hydraulic hand pallets, trucks के माध्यम से 730 दिनों तक कार्य करना है। उपरोक्त वर्णित कार्य के लिए चक्रधरपुर स्टेशन, राउरकेला स्टेशन एवं टाटानगर स्टेशन के लिए निविदा जारी किया गया था, आज़ के अंक में चर्चा सिर्फ टाटानगर स्टेशन की क्योंकि लीज पार्सल भान में लीजधारक द्वारा ओवरलोडिंग का खेल यहीं उजागर हुआ है।
उपरोक्त वर्णित निविदा में संवेदक द्वारा मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक श्रीमान अमित चौधरी, जो वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी के खासमखास है द्वारा निविदा शर्तों का खुलेआम उलंघन करके संवेदक को भुगतान किया जा रहा है, जो कि सवालों के घेरे में है!
निविदा की शर्तों के अनुसार संवेदक को तीन शिफ्ट में मजदूर एवं पर्यवेक्षक की उपलब्धता सुनिश्चित करना है और उपस्थिति पंजिका भी रखना है जो मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक द्वारा प्रतिदिन हस्ताक्षरित भी होना चाहिए, साथ ही साथ संवेदक को बायोमेट्रिक उपस्थिति का मशीन भी लगाना है जिसमें कार्यरत मजदूर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। दिलचस्प है कि इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीआई, एसीएम, डीसीएम और सीनियर डीसीएम को भी करनी है.
निविदा की शर्तों के अनुसार संवेदक को टाटानगर स्टेशन पर 10 Hydraulic Hand pallet truck (capacity 05 tons each) और 16 nos of parcel trolleys उपलब्ध कराना है।
कहते हैं ना “ढूंढते रह जाओगे”, ठीक वही हाल है क्योंकि उपरोक्त वर्णित समान कहीं नहीं मिलेगा न ही बायोमेट्रिक मशीन और न ही हाइड्रोलिक सिस्टम और न ही पार्सल ट्रॉली ।
सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि जब संवेदक ने निविदा की शर्तों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया है और किसी तरह से घींच तीर कर काम चल रहा है तो फिर संवेदक को भुगतान कैसे किया जा रहा है? स्पष्ट है कि वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक श्रीमान अमित चौधरी एवं संवेदक के बीच घाल मेल है! उपरोक्त वर्णित निविदा ₹ 1 करोड़ 70 लाख,72 हजार 948 रुपए के लिए जारी किया गया था और सबसे बड़ी बात निविदा की शर्तों में यह भी उल्लेखित है कि निविदा अवधि समाप्त होने पर उपरोक्त वर्णित सामग्री रेल प्रशासन को सौंप देना है और जब सामग्री उपलब्ध ही नहीं कराया गया है तो रेल प्रशासन को क्या मिलेगा??
मामले का विश्लेषण करने से स्पष्ट प्रतीत होता है कि संवेदक, मुख्य पार्सल पर्यवेक्षक श्रीमान अमित चौधरी एवं वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्रीमान आदित्य चौधरी ने रेलवे की व्यवस्था का भट्ठा बैठाने का संकल्प कर लिया है। सवाल यह भी उठता है कि दक्षिण पूर्व रेलवे का सतर्कता विभाग क्या कर रहा है! लेकिन कहना क्या है यह तो सभी जानते हैं कि सतर्कता विभाग को अपने “कौरा” से मतलब है और अपना कोरम पूरा कर अपने “कौरा”से मस्त है तभी तो व्यवस्था ध्वस्त हैं।
Railwellwishers का दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक महोदय से अनुरोध है और उम्मीद है कि ध्वस्त व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल करेंगे और व्यवस्था को ध्वस्त करने वाले पर न्यायोचित कारवाई कर अपनी सुचिता का दर्शन कराएंगे।
सफ़र जारी है..
“सच्चाई को पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने लाना ही railwellwishers.comका मुख्य ध्येय है। इस मामले से जुड़े लोग अपना पक्ष हमारे WhatsApp नंबर 9942859745 पर साझा कर सकते हैं। हम आपके वक्तव्य को पूर्ण सम्मान के साथ स्थान देंगे।”





