ईसीआर मेंस कांग्रेस पदाधिकारियों को एनएफआईआर में मिला बड़ा सम्मान

ईसीआर मेंस कांग्रेस पदाधिकारियों को एनएफआईआर में मिला बड़ा सम्मान

नई दिल्ली में 02 से 04 सितम्बर तक आयोजित एनएफआईआर फेडरेशन के 31वें राष्ट्रीय महासम्मेलन में ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस के जोनल महासचिव पी.एस. चतुर्वेदी को सहायक महासचिव तथा जोनल अध्यक्ष बी.पी. सिंह को जोनल सचिव पद पर निर्वाचित किया गया। इसके साथ ही भूपेंद्र कुमार, अभिनन्दन कुमार, संजय कुमार, मिथिलेश सिंह, दिनेश तिवारी और बी.के. महाजन को वर्किंग कमिटी का सदस्य चुना गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दानापुर मंडल मीडिया प्रभारी संतोष कुमार पांडे, अशरफ अहमद, एन.के. शर्मा, अमरेश कुमार, किशोर कुमार, चंचल कुमार, आफताब आलम, सूर्य प्रकाश सहित दर्जनों कर्मचारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस राष्ट्रीय अधिवेशन में दानापुर मंडल से भी सैकड़ों रेलकर्मी शामिल हुए। अधिवेशन में बोनस की सीलिंग दर बढ़ाने और पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग प्रमुख रही। साथ ही वातानुकूलित विभाग में निजीकरण के खिलाफ भी जोरदार विरोध दर्ज किया गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो प्रदर्शन और धरना आयोजित किया जाएगा।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई, जिनमें प्रमुख हैं –

NO NPS, NO UPS, only OPS (पुरानी पेंशन योजना लागू हो)

टावर वैगन चालकों के लिए अलग कैडर एवं पदोन्नति व्यवस्था

प्वाइंट्स मैन, इंजीनियरिंग, यांत्रिक और पर्यवेक्षक कैडर का पुनर्गठन एवं पदोन्नति

रिस्क एवं हार्ड कार्य करने वाले कर्मचारियों को एलाउंस का भुगतान

रनिंग स्टाफ को महंगाई भत्ता के अनुपात में अतिरिक्त भत्ता

सहायक चालक को रिस्क एलाउंस

HOER नियम के तहत 8 घंटे की ड्यूटी और नाइट फेल्योर गॉज की स्थापना

टीटीई और टिकट चेकिंग स्टाफ की पदोन्नति संबंधी मुद्दे

इसके अलावा कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान और पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु e-office ID उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *