दानापुर । जूलाई माह में सेवानिवृत्त हुए 16 रेलकर्मियों को दानापुर मंडल कार्यालय के सभागार में “समापक भुगतान एवं विदाई” दिया गया।
इसमें रेल सेवा से सेवानिवृत्त उपस्थित कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर विनोद कुमार ने अंगवस्त्र एवं समापक भुगतान दस्तावेजों को देकर सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई ।
कार्यक्रम की शुरुआत वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी अतुल कुमार द्वारा किया गया, जिन्होंने आज के समापक भुगतान का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।
मंडल रेल प्रबंधक, दानापुर ने अपने संबोधन में उपस्थित सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अपने “समापक भुगतान” की राशि को असुरक्षित जगहों पर निवेश ना करें।
सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मियों को एक्युप्रेशर, होमियोपैथ एवं आयुर्वेदिक डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ तथा दीर्घायु जीवन जीने के तरीके को विस्तारपुर्वक बताया गया।
इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आधार राज एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) राजीव कुमार सहित मंडल के अन्य अधिकारी एवं ईसीआरईयू, एस.सी. एस.टी.एसोसिएशन एवं एआईओबीसीआरईए एसोसिएशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहें।



