पटना: सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं बशर्ते प्रयास आत्मविश्वास के साथ किया जाए क्योंकि प्रयास और आत्मविश्वास सफलता के दो मूल कारक है। और ऐसा ही प्रयास कर दिखाया है रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना द्वारा आयोजित सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 में शामिल अभ्यर्थियों ने।
रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना द्वारा सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2023 की अधिसूचना संख्या-RRC/ECR/HRD/RECTT//GDCE/2023, दिनांक 16.08.2023 को जारी की जाती है और 10.01.2025 को परीक्षा आयोजित की जाती है और अधिसूचना संख्या-21/2023 दिनांक 19.06.2025 के माध्यम से परीक्षा परिणाम जारी किया जाता है।

परीक्षा परिणाम में रेलवे बोर्ड द्वारा जारी आदेशों की अनदेखी यथा मेघा सूचकांक के बिना ही जारी परिणाम को लेकर सजग अभ्यर्थियों द्वारा रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ में अपनी शिकायत दर्ज कराई जाती है लेकिन वहां से उचित निष्पादन नहीं होने से सजग अभ्यर्थियों में निराशा का भाव पैदा होता है लेकिन Railwellwishers ने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ, पटना द्वारा आयोजित सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा में रेलवे बोर्ड के आदेशों की अनदेखी एवं परीक्षा परिणाम जारी करने में बरती गई अनियमितताओं को रेल पटल पर रखा और महाप्रबंधक पूर्व मध्य रेलवे एवं महानिदेशक कार्मिक रेलवे बोर्ड नई दिल्ली को अभ्यर्थियों के जायज़ चिंता से अवगत कराया।
महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर द्वारा अभ्यर्थियों की चिंता को संज्ञान में लिया गया और 26.06.2025 को रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना के अधिसूचना संख्या-21/2023 दिनांक 19.06.2025 को जारी परिणाम को निरस्त कर दिया गया था, परीक्षा परिणाम निरस्त हो जाने से सजग अभ्यर्थियों में एक उम्मीद बनी और संशोधित परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों को निराशा नहीं हुई, परीक्षा परिणाम मेघा सूचकांक के आधार पर जारी करने से 32 अभ्यर्थियों को उनका नैसर्गिक न्याय मिला और इस न्याय के लिए पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक बधाई के पात्र तो है ही लेकिन असली बधाई के पात्र वो अभ्यर्थी है जिन्होंने रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ पटना द्वारा बरती गई अनियमितताओं को बाहर लाया।

अब सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि अनियमितता बरतने वालों पर रेल प्रबंधन क्या कारवाई करता है देखने वाली बात होगी और Railwellwishers इस पहलू का ध्यान रखने में अपनी भूमिका से न्याय करेगा।
सत्यम शिवम सुंदरम।





Rrc hajipur GDCE ALP result ka result bhi sahi nhi diye