पटना। रेलवे भारतीय यात्रियों के लिए लगातार नए कदम उठा रहा है. 1 जुलाई से ये बड़े बदलाव होने वाले हैं. इसमें रेलवे के तत्काल टिकट बुकिंग के नियम में भी चेंज आएगा. अब 1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे. इसके अलावा कुछ और बदलाव भी होंगे. जैसे कि आरक्षण फार्म अलग अलग भारतीय भाषाओं में भरा जा सकेगा. अपनी पसंद की सीट चुनने का भी ऑप्शन होगा. दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों के लिए विशेष सुविधाएं होंगी. किराए को लेकर भी कैलेंडर होगा, जिससे ये पता चल सकेगा कि किस दिन कितना किराया है. अगर आप बिना किसी रुकावट के यात्रा करना चाहते हैं, तो जुलाई से पहले इन नए नियमों को समझ लें और तैयारी कर लें. अब 1 जुलाई से तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार कार्ड से लिंक होगा.
Posted inRailNews
1 जुलाई से सिर्फ आधार-वेरिफाइड यूजर्स ही आईआरसीटीसी वेबसाइट या फिर एप के जरिए तत्काल बुकिंग कर पाएंगे


