पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विकास कार्यों पर सांसद राधामोहन के साथ महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विचार-विमर्श किया

पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विकास कार्यों पर सांसद राधामोहन के साथ महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विचार-विमर्श किया

समस्तीपुर। सांसद, पूर्वी चंपारण राधामोहन सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल, छत्रसाल सिंह की बापूधाम मोतिहारी में पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में रेलवे से संबंधित विकास कार्यों एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर विचार विमर्श।

महाप्रबन्ध ने बताया कि रेलवे प्रशासन अपने यात्रियों को बेहतर से बेहतर यात्री सुविधा देने हेतु कटिबद्ध है। पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्टेशनों पर विगत कई वर्षों में लगभग 616 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा से संबंधित कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किये गये हैं तथा कई कार्य प्रगति पर है जिनपर लगभग 299 करोड़ की लागत आने की संभावना है।
उन्होंने कहा कि लगभग 2067 करोड़ की लागत से सगौली – हाजीपुर नई रेल लाइन निर्माण का कार्य प्रगति पर है। 150 ट्रैक किलोमीटर के इस रेलखंड में से 65 ट्रैक किलोमीटर पूर्वी चम्पारण संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसके निर्माण पर लगभग 895 करोड़ की लागत आने की संभावना है ।

अपने संबोधन में महाप्रबन्ध महोदय के कहा कि विगत कुछ वर्षों में सांसद महोदय द्वारा प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में मेहसी स्टेशन पर 07, पिपरा स्टेशन पर 08 तथा चकिया स्टेशन पर 03 लम्बी दूरी के मेल/एक्सप्रेस गाड़ियों का ठहराव प्रदान किया गया तथा 03 नई गाडियों का परिचालन किया गया।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में दिनांक 20.06.2025 को प्रधानमंत्री जी द्वारा गोरखपुर – पाटलिपुत्र वंदे भारत एक्सप्रेस शुभारम्भ किया गया है जिसका ठहराव बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पर भी दिया गया है।

बैठक में महाप्रबन्ध महोदय द्वारा इन सभी बिंदुओं पर सांसद महोदय को विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर कृष्णनंदन पासवान, गन्ना उद्योग मंत्री, बिहार सरकार प्रमोद कुमार, विधायक/मोतिहारी,
सुनीलमणि तिवारी, विधायक/गोविन्दगंज,
श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधायक/ पिपरा एवं
सचिन्द्र प्रसाद सिंह , पूर्व विधायक भी उपस्थित थे।
रेलवे की तरफ से पूर्व मध्य रेल के सभी प्रधान अधिकारी तथा मण्डल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर, विनय श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *