नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता ने नए भारतीय रेलवे की नींव रखी है : अश्विनी वैष्णव

नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता ने नए भारतीय रेलवे की नींव रखी है : अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री द्वारा पुरुलिया से हावड़ा के लिए ट्रेन का शुभारंभ

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा क्षेत्रीय रेल संपर्क और स्टेशन आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज सांतरागाछी रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, बिष्णुपुर के सांसद सौमित्र खान, हावड़ा के सांसद प्रसून बनर्जी, रेलवे अधिकारीगण एवं आम नागरिक भी उपस्थित रहे।

इस दौरान, रेल मंत्री ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सांतरागाछी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का निरीक्षण किया, जिसका उद्देश्य स्टेशन को एक आधुनिक और विश्वस्तरीय ट्रांजिट हब में परिवर्तित करना है।

निरीक्षण के उपरांत, रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने ट्रेन संख्या 08121 पुरुलिया से हावड़ा तक मेमू सेवा का वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। यह सेवा क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करती है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *