हाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद द्वारा संरक्षा की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले, रेलकर्मियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में, सोनपुर मंडल के अलग-अलग हिस्सों में वर्ष 2024-25 में संभावित दुर्घटनाओं को रोकने एवं संरक्षा हेतु, उत्कृष्ट कार्य में योगदान देने वाले, कुल सत्रह (17 ) रेलकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
जिसमें परिचालन विभाग के सात (0 7 कर्मी,अभियंत्रण विभाग के चार (04) कर्मी,यांत्रिक विभाग चार (04), एवं ओ.पी विभाग के दो (02) कर्मी शामिल हुए।
इन रेलकर्मियों के द्वारा रेल फ्रैक्चर, ब्रेक बाईन्डिंग एवं ट्रेन के कोच में हैंगिंग पार्ट्स इत्यादि को समय रहते देखा गया, जिससे होने वाली संभावित दुर्घटना को टाला जा सका।
मौके पर मंडल रेल प्रबंधक ने वर्ष 2024-25 के पुरस्कृत हुए रेलकर्मियों की सजगता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।




