पार्क में सबअर्बन स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं : आधार राज

पार्क में सबअर्बन स्टेशन से यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं : आधार राज

पटना जंक्शन,हार्डिंग पार्क सबअर्बन स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, मल्टी स्टोरी हब पार्किंग,पुराना हार्डिंग पार्क पार्किंग,साउथ करविहिया पार्किंग,नया जीपीओ पार्किंग, कुल सात आधुनिक पार्किंग पॉइंट से यात्री बिना एफओबी और सड़क मार्ग यूज किए, स्काई वाक् और सबवे से एक दूसरे पर आ-जा सकें बिना टिकट वाले यात्री, स्टेशन प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

इस से खास कर दिव्यांग,सीनियर सिटीजन जैसे यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधा मिलेगी

पटना । दानापुर रेल मंडल के सब महत्वपूर्ण पटना जंक्शन पर से ट्रेनों के साथ यात्रियों और उसके वाहनों के दबाव को कम करने के लिए,जल्द ही विश्वस्तरीय सुविधाएं यात्रियों को मिलने जा रही हैं। इसके लिए पटना स्टेशन के पास ही हार्डिंग पार्क में करीब दो लाख यात्रियों की क्षमता का सबअर्बन स्टेशन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होगा।

इसकी जानकारी दानापुर मंडल के एडीआरएम (परिचालन) आधार राज ने देते हुए कहा कि फिलहाल पटना जंक्शन से करीब साढ़े तीन लाख यात्रियों का रोजाना आना-जाना होता है।

उहोंने कहा कि फेज -1 के अंतर्गत,हार्डिंग पार्क में
सबअर्बन स्टेशन निर्माण के बाद यहां से ही भी यात्रियों के अवागमन शुरू हो जाने से आधे से भी अधिक ,पटना स्टेशन पर से यात्रियों का दबाव कम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पटना जंक्शन पर एक्सप्रेस कंट्रोल करने के लिए नयी तकनीक को विकसित किया जायेगा। इससे बिना टिकट वाले यात्री ,स्टेशन प्लेटफार्म पर प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

हार्डिंग पार्क में बनने वाले आधुनिक सबअर्बन स्टेशन पर लोकल मेमो और वंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाया जाएगा। सिंगल लाइन होने के कारण यहां से दोनों तरफ प्लेटफॉर्म पर यात्री उतर सकेंगे। इसके साथ ही मेमू और वंदे भारत जैसी ट्रेनों को चलाने में इंजन बदलने की आवश्यकता नहीं होने से सिंगल लाइन से भी आसानी से परिचालन होगा। यात्रियों के आने-जाने के लिए एक्सलेटर व लिफ्ट भी भी सुविधा रहेगी।
संभावना है आगामी दिसम्बर’2026 इसका काम पूरा हो जाएगा।

दूसरे फेज- 2 के बारे में श्री आधार राज ने जानकारी देते हुए कहा कि,फिलहाल पटना स्टेशन पर प्लेटफॉर्म 5,6,7,8 पर जाने के लिए एक दूसरे प्लेटफार्म को क्रॉस कर आना,जाना पड़ता है।

अब पार्किंग के लिए भी नया डिजाइन हावड़ा और मुंबई के तर्ज पर यात्री बिना एफओबी को यूज किए ,एक दूसरे प्लेटफाम पर आ जा सकेंगे।

इस से खास कर दिव्यांग,सीनियर सिटीजन आदि जैसे यात्रियों आ जा सकेंगे। यहां स्टेशन के पास में राज्य सरकार का मल्टी स्टोरी हब पार्किंग, फिलहाल पुराना हार्डिंग पार्किंग ,जीपीओ के पास नया पार्किंग,हार्डिंग पार्क,पटना स्टेशन और मेट्रो स्टेशन पर आने जाने के लिए कुल सात पॉइंट एक दूसरे से जुड़ा होगा। जहां से यात्री सीधा स्काई वाक् और सबवे से एक दूसरे प्लेटफार्म पर आ जा सकेंगे। इस के लिए राज्य सरकार जमीन शीघ्र ही स्थानांतरित करने वाली है। उम्मीद है अगले दिसम्बर ’26 इसका काम भी पूरा हो जाएगा।
इस कार्य के पूरा होने के बाद यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ साथ राजधानी जैसी 24 कोच की गाड़ियों को भी चलाया जाएगा।

इस के लिए रेलवे बोर्ड को जून-जुलाई 25 तक डिमांड भेज दिया जाएगा। इस कार्य के पूरा होने के बाद,पटना स्टेशन आसपास के सड़कों पर चलने वाले यात्री कम नजर आएंगे,जाम भी नहीं लगेगा।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *