समस्तीपुर मंडल ने कंटेनर लोडिंग में रचा इतिहास

समस्तीपुर मंडल ने कंटेनर लोडिंग में रचा इतिहास

भारतीय रेलवे में शीर्ष 10 में स्थान

समस्तीपुर। महाप्रबंधक , पूर्व मध्य रेल श्री छत्रसाल सिंह के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समस्तीपुर मंडल ने कंटेनर लोडिंग में एक नई उपलब्धि हासिल की है।
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान समस्तीपुर मंडल ने कुल 1454 कंटेनर रेक्स का संचालन किया, जो औसतन प्रत्येक दिन 3.98 रेक्स के करीब है। यह प्रदर्शन समस्तीपुर मंडल को भारतीय रेलवे के शीर्ष दस कंटेनर लोडिंग करने वाले मंडलों में शामिल करता है।
गौरतलब है कि पूर्व मध्य रेलवे का यह एकमात्र मंडल है जिसने यह उल्लेखनीय स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि न केवल मंडल की कार्यकुशलता को दर्शाती है, बल्कि भविष्य में बेहतर व्यापारिक संभावनाओं का द्वार भी खोलती है।
समस्तीपुर मंडल भारतीय रेलवे के आर्थिक विकास में निरंतर अपना योगदान दे रहा है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *