होली की पूर्व संध्या पर मुख्यालय हाजीपुर में हास्य कवि-सम्मेलन का आयोजन

होली की पूर्व संध्या पर मुख्यालय हाजीपुर में हास्य कवि-सम्मेलन का आयोजन

हाजीपुर। महाप्रबंधक महोदय की अध्यक्षता में आज पूर्व मध्य रेल, मुख्यालय हाजीपुर द्वारा हास्य कवि-सम्मेलन का आयोजन महाप्रबंधक महोदय, अपर महाप्रबंधक महोदय व प्रधान विभागाध्यक्षों व आमंत्रित कवियों द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया.

महाप्रबंधक श्री छत्रसाल सिंह ने कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों का स्वागत किया और कहा कि इनकी कविताओं में अबीर होगा, गुलाल होगा और रंगों का संसार होगा, साथ ही उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दीं- अपर महाप्रबंधक महोदय ने आमंत्रित कवियों का स्वागत करते हुए कहा कि हास्य कवि सम्मेलन होली और हास्य का अद्भुत मिलन होता है. मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक ने कहा कि जिस प्रकार भारतीय रेल हमारे देश को भौगोलिक रूप से एक सूत्र में जोड़ती है उसी प्रकार हिंदी हमारे देश के करोड़ों लोगों के हृदय को एक विराट हृदय में पिरोती है.

इस कवि-सम्मेलन में नामचीन शायरा आराधना प्रसाद, शायर समीर परिमल, कमल किशोर वर्मा, सीमा रानी, अमीर हमजा उन्होंने अपनी लाजबाव शायरी और प्रस्तुति से महफिल को जीत लिया.

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *