पटना। रेल कर्मचारी की होली,
होली बीत जाने के बाद की होली,
बनी अवकाश सूची
खा के भांग की गोली।
हाजीपुर: होली कब है?
कब है होली?
कब??
फिल्म शोले में गब्बर ने अपने साथियों से यही पुछा था और इसलिए पुछा था क्योंकि उसे बंसती का नृत्य देखना था। लेकिन पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के कार्मिक विभाग को होली कब है?कब है होली? का जब एक जबाब नहीं मिला तब कार्मिक विभाग ने अलग-अलग विभागों के लिए अलग अलग होली का दिन निर्धारित कर दिया और यह होली मजाक नहीं हकीकत है।
पूर्व मध्य रेलवे, महाप्रबंधक कार्मिक के आदेश संख्या इसीआर/HQ/PERS/IRW/46/2020 दिनांक 27.12.2024 को अवकाश सूची का आदेश निर्गत किया जाता है, आदेश के अनुसार प्रशासनिक अधिकारी दिनांक 14 मार्च दिन शुक्रवार को होली मनाएंगे, वर्कशॉप स्टाफ 14 एवं 15 को होली मनाएंगे, रेलवे स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारी 12 मार्च से लेकर 15 मार्च तक मनाएंगे लेकिन ओपेन लाइन स्टाफ एवं निर्माण संगठन के लाइन स्टाफ 15 मार्च दिन शनिवार को होली मनाएंगे।
अब बताइए बात सोचने वाली है कि नहीं आखिर होली कब है?
होली तो 14 मार्च को ही हैं तब 15 को होली का दिन निर्धारित करना आखिर क्या दर्शाता है कि पता नहीं है कि होली कब है?
रेलवे स्कूल के शिक्षक एवं कर्मचारी 12 मार्च से लेकर 15 मार्च तक होली मनाएंगे तब तो लगातार तीन दिन तक होली मनाएंगे तब कैसे पता चलेगा कि आखिर होली कब है?
खैर होली कब है सबको पता है और सभी 14 मार्च दिन शुक्रवार को ही होली मनाएंगे और जो होली 15 को मनाएंगे वो वसिऔरा मनाएंगे क्योंकि उनके लिए तो पकौड़ा नसीब नहीं है ।
उपरोक्त आदेश पर यही कहा जा सकता है कि
रेल कर्मचारी की होली,
होली बीत जाने के बाद की होली,
बनी अवकाश सूची
खा के भांग की गोली।



