हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के मार्गदर्शन में महाशिवरात्रि के अवसर पर,
लिटिल एंजल्स किंडरगार्टन और प्ले स्कूल ,कोनहारा घाट में पढ़ने वाले बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगित का आयोजन किया गया । बच्चों को शिवरात्रि के महत्व के बारे में ,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के माध्यम से जानकारी दी गयी । बच्चों ने इस में बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्पिता कुमारी, दूसरे स्थान पर दैविक तथा तृतीय स्थान पर रहे धनक राज को पुरस्कृत किया गया । प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को उपहार भी दिया गया । वहीं बच्चों ने अल्पाहार दी गयी जिसका बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया ।
इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती मिनाक्षी कुमार, कोषाध्यक्षा श्रीमती अर्चना चौधरी, स्कूल प्रभारी श्रीमती सुजाता पाण्डेय तथा श्रीमती अंजना चौधरी उपस्थित थीं ।



