चुनाव में अच्छी भूमिका के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

चुनाव में अच्छी भूमिका के लिए कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

पटना। एनएफआईआर फेडरेशन और ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस का मान्यता प्राप्त चुनाव में अच्छी भूमिका और पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल, सोनपुर मंडल, समस्तीपुर मंडल, हरनौत कारखाना, समस्तीपुर कारखाना में प्रचंड जीत को लेकर पटना में पटना शाखा द्वारा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन कर सदस्यों को अंगवस्त्र और माला पहनाकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
एनएफआईआर के जोनल सचिव बी पी सिंह के अलावा जोनल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, संयुक्त महामंत्री सत्येंद्र कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, संगठन महामंत्री पंकज सिंह, सोनपुर मंडल के पदाधिकारी संजय कुमार, प्रभास कुमार एव्ं दानापुर शाखा के सचिव सुनील कुमार, संतोष कुमार पांडेय भी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में एन एफआईआर के जोनल सचिव बी पी सिंह ने रेलकर्मियों को संबोधित कर कहा कि वर्तमान परिवेश में आठवा वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2•86 से कम नहीं होना चाहिए। जोनल उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को किसी भी हालत में लागू करना ही होगा, ईस्ट सेंट्रल रेलवे मेन्स कांग्रेस ओ पी एस के लिए संघर्ष जारी रखेगा। अन्य मुद्दा- सभी खाली पदों को भरना, ट्रेकमेन्टर के लिए एल डी सी ओपन टू आल बहाल करना, दानापुर मंडल में डयूटी रोस्टर में अनियमितता को सुधार कर लागू करना, महिला रेलकर्मियों के लिए बाथरूम एवं चेंजिंग रुम का व्यवस्था करना एवं अन्य जटिल समस्याओं पर चर्चा किया गया।
इस मौके पर पटना शाखा 1 और 2 के अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, किशोर कुमार सिंह, शाखा सचिव वीर अर्जुन कुमार निराला, उपेन्द्र कुमार रिंकु, अभय कुमार सिंह, अरविंद कुमार, विष्णु कुमार, राकेश कुमार, आलोक रंजन कुमार, विमलेश कुमार,सुमित सहगल, रामलाल मोची, जितेन्द्र यादव, सियाराम मंडल, अनिल कुमार, उमेश कुमार, मधुसूदन कुमार, दीनानाथ प्रसाद, कृष्णा चौधरी, केशव कुमार सिंह, सियाराम मंडल, मो० ताहिर, मुकेश कुमार, चंचल कुमार सहित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *