रेलवे स्टेशनों पर कुम्भ मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु मंडल द्वारा विशेष प्रबंध

रेलवे स्टेशनों पर कुम्भ मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु मंडल द्वारा विशेष प्रबंध

समस्तीपुर । रेल मंडल समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा तथा समस्तीपुर रेलवे स्टेशनों पर 10 फरवरी 2025 को कुंभ मेला जाने वाले यात्रियों की अप्रत्याशित भीड़ देखी गई। इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुगम यात्रा हेतु विशेष उपाय किए गए।

दरभंगा, मधुबनी, तथा समस्तीपुर स्टेशनों पर रेलवे सुरक्षा बल , जीआरपी, टिकट जांच दल टिकट चेकिंग स्टाफ एवं अन्य वाणिज्यिक कर्मचारियों द्वारा यात्रियों को उचित दिशा-निर्देश दिए गए तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ट्रेन में सवार होने में सहायता प्रदान की गई। इस दौरान स्टेशनों पर लगातार उद्घोषणा कर यात्रियों को उचित जानकारी दी जाती रही।

अत्यधिक भीड़ के कारण जो यात्री निर्धारित ट्रेन में सवार नहीं हो सके, उनके लिए टिकट वापसी की सुविधा प्रदान की गई, जिसमें दरभंगा स्टेशन पर 126 अनारक्षित एवं 21 आरक्षित टिकट वापस किए गए।

वहीं अव्यवस्था फैलाने एवं तोड़फोड़ करने वाले 4 व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें रेलवे सुरक्षा बल, समस्तीपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनिय है कि यात्रियों की सुविधा हेतु समस्तीपुर मंडल द्वारा 11 फरवरी 2025 को दरभंगा, रक्सौल, जयनगर तथा सहरसा स्टेशनों से प्रयागराज होते हुए कानपुर के लिए चार विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है।

यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा के दौरान संयम बनाए रखें एवं अनावश्यक भीड़भाड़ से बचें।
रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु सदैव तत्पर है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *