पूर्व मध्य रेलवे की हकीकत को दर्शा रहा दानापुर रेलवे स्टेशन

Rail well wishers ने अपने सफर की शुरुआत दानापुर से ही की है, इसलिए railwellwishers.com ने अपनी सफ़र की शुरुआत दानापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की हकीकत से रूबरू कराना अनिवार्य समझा हैं।


वैसे तो भारतीय रेल की एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की चौथी सबसे बड़ी नियोक्ता वाली इकाई की पहचान है, लेकिन दानापुर रेलवे स्टेशन की पहचान एक ऐसे स्टेशन की बन रही हैं जहां आप किसी भी प्लेटफार्म पर कहीं से भी जा सकते हैं या यूं कहिए कि “फ्री इंडिया”हैं, शाय़द ही भारत में कोई ऐसा स्टेशन हो जहां इतना ओपन प्लेटफार्म हों और प्लेटफार्म और सड़क मार्ग में भ्रम पैदा हो , प्लेटफार्म नं 01 के दिल्ली छोड से प्लेटफार्म 01 ए के हावड़ा छोड तक जहां से चाहें प्लेटफार्म पर जा सकते हैं, प्लेटफार्म के बगल में मुख्य मार्ग पर ऑटो वालों का अवैध ठहराव मार्ग पर वाहनों के परिचालन को तो प्रभावित करता ही हैं यात्रियों के सुरक्षा को प्रभावित करता है और दुर्धटना की आशंका बनी रहती हैं।


स्टेशन के मुख्य द्वार एवं प्लेटफार्म नं 01 पर लगे ट्रेनों की रनिंग स्टेटस की जानकारी देने वाला बोर्ड “अग्निवीर” के विरोध में असमाजिक तत्वों द्वारा की गई गुंडागर्दी का स्मरण करा रहा है , ट्रेनों की रनिंग स्टेटस की जानकारी के लिए “गूगल” ही सहारा है। स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर कोच इंडिकेशन बोर्ड नहीं लगे होने के कारण ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों की परेशानी को समझा जा सकता हैं,दो मिनट के ठहराव वाले ट्रेनों को पकड़ने वाले यात्रियों को ज्यादा कठिनाई होती हैं या तो समान छूट जाता है या यात्री! महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव के लिए भी कोई प्लेटफार्म निर्धारित नहीं रहने से ट्रेन आगमन की घोषणा यात्रियों के भागदौड़ से भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होती हैं और ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म की स्थिति दुर्घटना का भय उत्पन्न करता है।

प्लेटफार्म पर एवं वाटर बुथो पर लगे अधुरे टाईल्स अभियंत्रण विभाग की विवशता का दर्शन करने के लिए पर्याप्त हैं। ऐसी महत्वपूर्ण ट्रेनें जो दानापुर तक ही आती हैं,उसे प्लेटफार्म नं 01 के बदले 01ए पर लेने से यात्रियों के साथ साथ प्लेटफार्म से सटे मुख्य सड़क पर भी घंटों जाम लगता है और जाम लगने का असर आर ओ बी पर भी पड़ता है,या यूं कहिए कि जब भी प्लेटफार्म नंबर 01ए पर किसी ट्रेन का आगमन होता हैं,तब मुख्य सड़क एवं आर ओ बी पर जाम लगना प्रतिदिन की नियति बन चुकी है। दानापुर रेलवे स्टेशन पर 6 प्लेटफार्म चालू हालत में है और एक प्लेटफार्म का निर्माण में लग रहा समय रेलवे के विकास की रफ्तार और अभियंत्रण विभाग की विवशता को परिलक्षित कर रहा है।


प्लेटफार्म नंबर 01 को छोड़कर स्टेशन के किसी भी प्लेटफार्म पर यूरिनल की व्यवस्था का ना होना, खासकर महिलाओं के लिए, सिस्टम के नकरात्मक रवैया का दर्शन करने के लिए पर्याप्त है। यात्री सुविधा में कमी के बाबजूद भी आरपीएफ पोस्ट के बाहर लगा फुलों का गार्डेन उम्मीद का दर्शन और यात्रियों के Happy Journey की कामना करता है। सफ़र जारी है..
शेष क्रमशः

Show 5 Comments

5 Comments

  1. दानापुर स्टेशन की दुर्दशा उजागर करने के लिए बधाई और साधुवाद। मंडल कार्यालय होने के बाद भी दानापुर स्टेशन पर सुविधाओं का अभाव और अराजक स्थिति अधिकारियों की काहिली को दर्शाती है।
    पीएम मोदी के विकसित भारत अभियान पर दानापुर स्टेशन ब्रेक लगा रहा है।

  2. Prasidh kumar

    श्रीमान रंजीत मिश्र जी ! आपके द्वारा शुरुआत किया गया वेबसाइट जनसरोकार से वास्ता रखता है जो काबिले तारीफ़ है। आप निरन्तर अपनी कलम की धार से जन चेतना फैलाते रहें व भ्रष्टाचारियों के नाक में दम करते रहे।शुभकामनाएं। -प्रसिद्ध यादव।

    • अरविंद कुमार

      एक मात्र पैसा उगाही करना, रेलवे सेवा नहीं केवल अपने सेवा के लिए कुछ -कुछ लिखना

  3. Prasidh kumar

    शानदार, जनसरोकार से वास्ता रखने वाली वेब
    प्रसिद्ध कुमार।

  4. Rishabh singh

    Well said sir… We have to take some action against railway authority that may be possible to wake him up from deep sleep

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *