पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस ने ईसीआरएमसी को समर्थन देने का किया फैसला
खगौल। पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस के जोनल अध्यक्ष जफर अहसन ने रेलवे यूनियनों के चुनाव अधिकारी के शिकायत दर्ज कराया है कि दानापुर मंडल में बूथ संख्या.6 पर सता का दुरुपयोग करते हुए कर्मचारी यूनियन के नेताओं द्वारा सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस से वोटर को लाने का काम कर्मचारी यूनियन के द्वारा किया गया जो कि नियम के विरुद्ध है और आचार संहिता में आता है ।हम सत्ता के दुरुपयोग पर रोक लगाने की हम मांग करते हैं।
उहोंने बताया कि पूमरे के ए आई आर टी यू के नेताओं द्वारा पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस को दिया गया धोखा।
कर्मचारी हित में एन एफ आई आर के राष्ट्रीय महासचिव एम.रघवैया से वर्चुअल मिटिंग के बाद,मजदूर कांग्रेस ने ईसीआरएमसी को समर्थन देने का फैसला किया है।
आम सहमति के उपरान्त सर्वसम्मती से ईसीआरएमसी
को आम छाप पर वोट देने की सहमति बनी है। इसलिए हम सभी साथियों से अपील करते हैं कि जिस प्रकार से पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस, मजदूर यूनियन, आर के टी ए एवं आई आर सी टी एम यू ने ए आई आर टी यू को जिताने के लिए जी जान लगाकर प्रचार प्रसार करने का काम किया था, परन्तु भारत सरकार का रेलमंत्रालय साजिश के तहत अपनी मंसूबा में कामयाब रही और ए आई आर टी यू को चुनाव से बाहर का रास्ता दिखा दिया, और रेलवे को यूनियन विहीन करने की मनसा पाले हुए है, जिसे हम सभी रेलकर्मी भाई मिलकर आम छाप पर मुहर लगाकर उनके मंसूबो को नेस्तनाबूत करनी है। साथ ही पूर्व में ईसीआरकेयू (विजेता) का बोला बाला रहा है जिसे किसी भी हाल में उखाड़ फेंकना है इसी उद्देश्य से हम लोगों ने संयुक्त मोर्चा बनाने का काम किया था ।
इसलिए अब ईसीआरकेयू आम छाप को भारी मतों से विजयी बनाए और एकजुटता का परिचय दें।
हम रेलकर्मी भाईयों से पुनः वादा करता हुँ,हम आपके लिए ओ पी एस के साथ -साथ एलडीसी के चयन में ओपेन टू ऑल का नियम लागू कराकर दम लूंगा।



