दानापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की कोशिश जारी : महाप्रबंधक

दानापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की कोशिश जारी : महाप्रबंधक

150 करोड़ की लागत से दो अतिरिक्त रेल लाईन,दो स्टेबलिंग लाइन और दो पीट लाइन बनेगा

नया स्टेशन भवन के साथ यहां कुल 16 रेल लाइन होगा

हावड़ा स्टेशन की तरह यहां,डॉक प्लेटफॉर्म बनेगा,यात्री इस प्लेटफॉर्म पर सीधा अपने वाहनों से जा सकते हैं।

खगौल। पूर्व रेलमंत्री नीतीश कुमार ने दानापुर रेल मंडल मुख्यालय स्थित दानापुर स्टेशन स्टेशन को न्यू पटना के रूप में विकसित करने का जो सपना देखा था,आज उस पर पहल शुरू हो भी गया है। ऐसे भी रेल प्रशासन की ओर से भी दानापुर स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने की घोषणा कई मौके पर होते रही है।
पूर्व रेलमंत्री नीतीश कुमार का कहना था कि आने वाले समय में दानापुर स्टेशन को न्यू पटना के रूप में विस्तारित करना जरूरी है क्यों कि,पटना और इसके आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों के साथ साथ इस के वाहनों,ट्रेनों का भारी दवाब है। इस दवाब को कम करने के लिए , यहां जमीन की कमी होने के कारण ,अब इसके विस्तारित किए जाने में काफी परेशानी है। इस के लिए खास कर दानापुर स्टेशन के दोनों छोर,उत्तर और दक्षिण दिशा में रेलवे की ही काफी जमीन खाली है। भविष्य में दिल्ली के तर्ज पर पटना स्टेशन पर से ट्रेनों ,यात्रियों और यात्रियों के वाहनों के दवाब को कम करने के लिए, पूरब कोलकाता दिशा में जाने वाली ट्रेनों को राजेंद्र नगर टर्मिनल से और पश्चिम में दिल्ली दिशा में जाने वाली ट्रेनों का परिचालन दानापुर से किया जाएगा। आज पूर्व रेल मंत्री नीतीश कुमार का सपना रूप लेते देखा जा रहा है।
आगामी 20-25 साल में दानापुर स्टेशन के विस्तारित योजनाओं के बारे में ,जानकारी देते हुए पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रपाल सिंह कहा कि निश्चित रूप से जैसे जैसे समय के साथ यात्रियों और रेल गाड़ियों की दिन प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है,इसको ध्यान में रख कर दानापुर में काफी विस्तार की योजना बनाया गया है,इस पर रेल गाड़ियों के बेहतर सुरक्षित परिचालन और यात्रियों सुविधाओं को ध्यान में रख कर प्राथमिकता के आधार पर कार्य जारी भी है।
तीसरी और चौथी नई रेल लाइन निर्माण के बारे में, महाप्रबंधक श्री छत्रपाल सिंह और डीआरएम श्री जयंत चौधरी ने कहा कि,चुकी यह बड़ा काम होने के कारण इस में समय लग भी सकता है । इस से पहले चुकी दानापुर स्टेशन के आसपास काफी खाली रेलवे की ही जमीन होने के कारण ,काफी कुछ किया जाना है। फिलहाल अभी 150 करोड़ की लागत से स्टेशन के दक्षिण दिशा में दो नई अतिरिक्त रेल लाईन,दो स्टेबलिंग लाइन और दो पीट लाइन का निर्माण होना है, साथ ही इस मंडल में स्वचालित सिग्नल लग जाने से , और भी अतिरिक्त नई नई गाड़ियों का परिचालन बेहतर ढंग से किया जा सकता है।
दानापुर स्टेशन के विस्तारित योजना के बारे में मंडल के
एडीआरएम (परिचालन) आधार राज ने कहा कि मंडल मुख्यालय का दानापुर स्टेशन से दूर दूर की गाड़ियों को चालने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा। भविष्य में
प्लेटफॉर्म 1 और 1 ए के बीच नया स्टेशन भी बनेगा।
यहां कुल 16 प्लेटफॉर्म हो जाएगा।
स्टेशन के दक्षिण दिशा में हावड़ा की तरह,डॉक प्लेटफॉर्म भी होगा जहां यात्री सीधा अपने वाहनों से पहुंच सकेंगे। इन सबों के साथ सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार कर ,यहां यात्रियों की सुविधाओं को रख कर बेहतर पार्किंग,खान पान आदि के स्टॉल भी होगा।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *