रेल दुर्घटना रोकने के लिए,दानापुर मंडल में हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम स्थापित किया गया

रेल दुर्घटना रोकने के लिए,दानापुर मंडल में हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम स्थापित किया गया

खगौल।दानापुर मंडल में नॉन कांटेक्ट बेस्ड इन्फ्रारेड टेंपरेचर सेंसर का उपयोग करके कोचिंग और मालगाड़ियों दोनों में हॉट एक्सेल का पता लगाने के लिए मोकामा अप लाइन एवं जमानिया अप लाइन पर एक हॉट एक्सेल बॉक्स डिटेक्टर सिस्टम स्थापित किया गया है जो की ट्रेन में किसी भी हॉट एक्सेल का पता चलने पर, यह सिस्टम एक अलर्ट जारी करता है। जिसे दानापुर कंट्रोल एवं स्टेशन पर एक एसएमएस के रूप में भेजा जाता है और मॉनिटर स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया जाता है, इस प्रकार ट्रेन के गुजरने वाले स्टेशन को उचित एहतियात कदम उठाने के लिए सचेत किया जाता है।
इससे परिचालन में मदद मिलेगी तथा किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सकेगा।

भारत में अपनी तरह की पहली स्थापना हॉट बॉक्स और हॉट व्हील रेलवे संचालन के लिए बड़े खतरे हैं। हमारा हॉट बॉक्स डिटेक्टर हाई-स्पीड पाइरोमीटर वाला एक मानवरहित वेसाइड सिस्टम है। हॉट बॉक्स डिटेक्टर को एक्सल बॉक्स लेवल पर लगाया जाता है ताकि नियर एक्सल और फार एक्सल दोनों पर तापमान की जांच की जा सके। हॉट व्हील डिटेक्टर को व्हील तापमान मापने के लिए ट्रैक लेवल पर लगाया जाता है।
रेलवे के लिए उन्नत हॉट बॉक्स डिटेक्शन। सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण यह डायग्नोस्टिक्स पेशकश, पटरी से उतरने या रोलिंग स्टॉक में आग लगने जैसी आपदाओं को रोक सकती है।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *