पटना । स्वतंत्रता दिवस उत्सव-2025 के उपलक्ष्य में रेलवे की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत रविवार को मंडल पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था विभाग, दानापुर, द्वारा विशेष साफ सफाई के साथ मुख्य रूप से स्टेशनों पर अवस्थित दिव्यांगजनों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुये दिव्यांगजन शौचालयों की सघन सफाई की गई।
इसी क्रम में मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें यात्रियों, रेलकर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्ज की।



