पटना। दानापुर रेल मंडल के डीआरएम विनोद कुमार के निर्देश पर, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अभिनव सिद्धार्थ की निगरानी में वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मचारियों ने स्टेशन निदेशक,पटना अरूण कुमार की मौजूदगी में,
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर, बिना किसी उचित प्राधिकार के,08 अनाधिकृत वेंडर्स को बिक्री करते हुए, पकड़ा गया और उनलोगों को रेलवे एक्ट के तहत कानुनी कार्रवाई के लिए आर.पी.एफ. को सुपुर्द कर दिया गया।इन अनाधिकृत वेंडर्स द्वारा अनानास,अमरूद, पपीता,पानी,भूँजा इत्यादि बेचा जा रहा था। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, अभिनव सिद्धार्थ ने कहा कि,इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Posted inRailNews
रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म पर पकड़े गये 8 अनाधिकृत वेंडर


