पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित परिधान प्रशिक्षण सिलाई केंद्र में कार्यशाला का आयोजन

पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित परिधान प्रशिक्षण सिलाई केंद्र में कार्यशाला का आयोजन

हाजीपुर । पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन, हाजीपुर की अध्यक्षा श्रीमती सुनीता सिंह के दिशा निर्देश में रेलवे कॉलोनी हाजीपुर स्थित “परिधान” प्रशिक्षण सिलाई केंद्र की विद्यार्थियों के लिए , सिंगर कंपनी द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन करवाया गया । साथ ही साथ उन सभी प्रशिक्षुओं के प्रथम बैच के प्रशिक्षण समाप्त होने के उपरांत परीक्षा भी आयोजित किया गया।
सभी विद्यार्थियों को कार्यशाला के माध्यम से सिलाई से संबंधित तरह तरह की जानकारी एवं इसकी महत्व के बारे में बताया गया ।
परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को सिंगर कंपनी के तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाएगा जिससे वे भी आगे चल कर कुछ स्व-रोजगार के लिए लाभान्वित हों सकेंगे ।

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *