पटना। स्वतंत्रता दिवस 2025 के उपलक्ष्य में 01 से 15 अगस्त तक पूरे भारतीय रेल में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए दानापुर मंडल में भी स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई है । मंदा पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था विभाग, दानापुर के द्वारा इस कार्यक्रम के तहत दानापुर के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर प्रभात फेरी, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहे हैं । साथ ही साथ स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता के मंत्र के साथ इस दो साप्ताहिक अभियान के तहत स्टेशनों की सफाई, श्रमदान, नुक्कड़ नाटक, कार्यशालाएं, स्वच्छता हस्ताक्षर अभियान, स्वच्छ जल स्रोतों की देखरेख, प्लास्टिक उन्मूलन प्रयास, वृक्षारोपण जैसे विविध कार्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे । इसी कड़ी में दानापुर मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशन जैसे पटना जंक्शन, दानापुर, पाटलिपुत्र जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल स्टेशनों इत्यादि पर श्रमदान का आयोजन एवं ऑडियो वीडियो के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
Posted inRailNews
दानापुर मंडल में स्वच्छता अभियान के तहत किया गया श्रमदान


