हाजीपुर। पूर्व मध्य रेल मुख्यालय, हाजीपुर में 01, 03, एवं 04 जुलाई 2025 को तीन दिवसीय क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता आयोजित की गई. इसी क्रम में अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ. प्रतिभागियों को “स्वभाषा- स्वाभिमान का प्रतीक व बदलती विश्व व्यवस्था में भारत” में से किंन्ही एक विषय पर बोलना था. हिंदी वाक् प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्री जे. पी. सिंह, उप मुख्य कार्मिक अधिकारी (राजपत्रित) थे. इसमें सुश्री सुचित्रा, कार्याधी, कार्मिक विभाग/हाजीपुर को प्रथम, श्री जूही बाला कर्ण, कनि. लेखा सहायक, लेखा विभाग/हाजीपुर को द्वितीय व श्री विपिन बिहारी पंडित, वरि. टेक्नीशियन, सडिमका/हरनौत को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. इन सभी प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों/मंडलों/कारखानों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी सहभागिता सुनिश्चित की. उल्लेखनीय है कि प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय सहित 03 प्रेरणा पुरस्कार है. इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी रेलवे बोर्ड स्तर पर पूर्व मध्य रेल का प्रतिनिधित्व करेंगे.
Posted inRailNews
पूर्व मध्य रेल मुख्यालय में हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का आयोजन


