ECR: पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक होंगे श्रीमान डिंपी गर्ग
पटना: भारतीय रेल का पूर्व मध्य रेलवे,हाजीपुर ज़ोन एक “अभूतपूर्व” ज़ोन के रूप में विख्यात है और विख्यात इसलिए हैं क्योंकि यहां के वर्तमान महान् महाप्रबंधक श्रीमान छत्रसाल सिंह जो अपने निहितार्थ में धृतराष्ट्र की भूमिका को चरितार्थ करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जिस तरह से धृतराष्ट्र ने अपने निहितार्थ हस्तिनापुर को तहस-नहस कर दिया था ठीक उसी तरह पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के महाभ्रष्ट एवं मति भ्रष्ट महाप्रबंधक श्रीमान छत्रसाल सिंह ने हाजीपुर की प्रशासनिक व्यवस्था को ध्वस्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है।।
खैर, यहां तो कुछ भी स्थाई नहीं है और जो आया है उसका जाना तय है, पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी तो 31 अगस्त 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इंतजार इसलिए कर रहे थे क्योंकि पूर्व मध्य रेलवे के धृतराष्ट्र महाप्रबंधक 31 अगस्त 2026 को भारतीय रेल की सेवा से अवकाश करने वाले हैं।
कार्मिक,लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ((DOPT) के तहत आने वाले मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC)ने रेल मंत्रालय के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी प्रदान की है ।इस संबंध में 25 जुलाई 2026 को आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के नव नियुक्त महाप्रबंधक श्रीमान डिंपी गर्ग 01 सितम्बर 2026 को अपना पदभार ग्रहण करेंगे।
साहब के बेटे, बेटी की शादी – रेलवे की बर्बादी !
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के नव नियुक्त महाप्रबंधक श्रीमान डिंपी गर्ग 1990 बैच के IRSME अधिकारी हैं और मंडल रेल प्रबंधक के पद को सुशोभित कर चुके हैं और वर्तमान में उत्तर रेलवे में प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता के पद पर आसीन हैं।
पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर के वर्तमान महान् महाप्रबंधक श्रीमान छत्रसाल सिंह का कार्यकाल पूर्व मध्य रेलवे के लिए एक “कलंक”के रूप में याद किया जाएगा और इसलिए याद किया जाएगा क्योंकि इनके कार्यकाल में सीबीआई की नौ नौ रेड पड़ी लेकिन फिर भी इन्होंने व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कोई भी प्रयास नहीं किया, इनके कार्यकाल में पूर्व मध्य रेलवे लूटेरे अधिकारियों का “सुरक्षित चारागाह” बना।
इन्होंने अपने कार्यकाल में एक ऐसे “चंडाल चौकड़ी” का निर्माण किया जो इनके निहितार्थ को चरितार्थ कर सकें, इनके चंडाल चौकड़ी में, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी, प्रमुख वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त शामिल रहे और इन्होंने अपने चंडाल चौकड़ी के माध्यम से लूट की ऐसी ग़दर मचाई जिसका असर आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा। इन्होंने अपने कार्यकाल में रेलवे बोर्ड के नियमों को दरकिनार करते हुए मनमानी का प्रदर्शन किया और तो और अपने बेटे की कथित शादी में रेलवे के राजस्व को लूटने की हिमाकत की जो कि व्यवस्था के लिए एक शर्मनाक कहानी बन गई।
खैर जो होना था हो गया लेकिन इनके कारनामों की पोस्टमार्टम अवश्य ही की जाएगी।
अब यही उम्मीद की जाए कि नव नियुक्त महाप्रबंधक श्रीमान डिंपी गर्ग पूर्व मध्य रेलवे की ध्वस्त व्यवस्था को सुदृढ़ कर कर्मचारियों का कल्याण करेंगे और यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए अपनी भूमिका से न्याय करेंगे।
नव नियुक्त महाप्रबंधक श्रीमान डिंपी गर्ग को अपरिमित शुभकामनाएं 💐💐





