पटना। दानापुर रेल मंडल ने अपने यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए तारेगना स्टेशन पर वॉटर वेंडिंग मशीन लगाया है। इसके शुरू हो जाने से अब यात्रियों को सस्ते दर पर शुद्ध पेयजल की अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। इस वॉटर वेंडिंग मशीन से मात्र एक रुपये में 300 मि.ली., दो रुपये में आधा लीटर, पाँच रुपये में एक लीटर और दस रुपये में दो लीटर तक शुद्ध और ठंडा पेयजल आसानी से उपलब्ध होगा।
इस व्यवस्था से यात्रियों को न केवल किफ़ायती दर पर साफ़ पानी मिलेगा, बल्कि यात्रा के दौरान स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से भी बचाव होगा।
यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना की है। यात्रियों के अनुसार “अब हमें साफ़ और ठंडा पानी बहुत ही सस्ती दर पर मिल रहा है। इससे बोतलबंद पानी का एक अन्य विकल्प हमें मिल गया है जो काफी सस्ता है। गर्मी के मौसम में यह मशीन बहुत मददगार साबित होगी। हमें स्टेशन पर ही आसानी से ठंडा पानी मिल जाएगा।”
तारेगना स्टेशन पर शुरू की गई यह नई सुविधा यात्रियों की यात्रा को और भी आरामदायक बनाएगी।
Posted inRailNews
तारेगना स्टेशन पर लगाया गया वॉटर वेंडिंग मशीन, यात्रियों को मिलेगा शुद्ध जल


