सोनपुर : 19 अगस्त 2025
पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल में दिनांक 18 अगस्त 2025 को एक व्यापक मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक के कुशल निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
इस विशेष अभियान के दौरान मंडल के विभिन्न प्रमुख स्टेशनों एवं ट्रेनों में एक साथ सघन टिकट जांच की गई। अभियान में कुल 3690 यात्रियों से ₹24,82,090/- (चौबीस लाख ब्यासी हजार नब्बे रुपये) का राजस्व प्राप्त किया गया।
यह कार्रवाई मुख्यतः सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर की गई। टिकट जांच दल ने बिना टिकट यात्रा, गलत श्रेणी में यात्रा, अनियमित टिकट तथा मासिक पास के दुरुपयोग जैसे मामलों में त्वरित कार्रवाई की। इस दौरान सोनपुर मंडल के अनुभवी टिकट निरीक्षक, वाणिज्य निरीक्षक एवं आरपीएफ टीमों ने प्रभावी समन्वय के साथ कार्य किया।
अभियान के अंतर्गत यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक भी किया गया।
अब तक टिकट चेकिंग के माध्यम से सोनपुर मंडल ने कुल ₹22 करोड़ की राजस्व प्राप्ति की है।
प्रत्येक टीटीई द्वारा औसतन प्रतिदिन 12 मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
प्रति टीटीई प्रतिदिन औसतन ₹8070/- की राजस्व प्राप्ति हो रही है, जो कि पूरे पूर्व मध्य रेलवे में सर्वाधिक है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री रौशन कुमार ने कहा कि “इसी तरह आगे भी टिकट चेकिंग अभियान जारी रहेगा, जिससे यात्रियों की सुविधा में किसी प्रकार की कमी न हो और रेलवे के राजस्व में निरंतर वृद्धि होती रहे।”
रेल प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे बिना टिकट यात्रा न करें तथा रेलवे के नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदार यात्री बनें।





